वीरधरा न्यूज।आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।
आकोला। भारतीय जनता पार्टी आकोला नगर मंडल द्वारा भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस मनाया एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह मे तिलक एवं उपरणा द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओ को भी याद किया गया जिन्होंने एमरजेंसी और उसके बाद भाजपा को घर घर पहुंचाने मे उस कठिन समय मे भूखे प्यासे रह कर पार्टी का काम किया उन्हें भी याद किया। इस सम्मान समारोह मे 46 वे स्थापना दिवस पर आकोला में विधायक अर्जुनलाल जीनगर के मुख्य अतिथि में भाजपा का ध्वज लगाया गया भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल थे।
विधायक जीनगर द्वारा संबोधन में भाजपा स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। नगर अध्यक्ष शंकर लाल साहु द्वारा का धन्यवाद ज्ञापित किया।