Invalid slider ID or alias.

कपासन-नशे में धुत कार चालक ने महिला डॉक्टर को मारी टक्कर, 5 किमी तक पुलिस ने पिछा कर पकड़ा।

 

वीरधरा न्यूज।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।

कपासन।बाईपास स्थित ट्रैक्टर शोरूम के पास शुक्रवार शाम एक शराबी कार ड्राइवर ने महिला डॉक्टर को टक्कर मार दी। हादसा शाम पाच बजे के करीबी हुआ।
एएसआई शंकर लाल ने बताया कि सिंहपुर आयुर्वेद अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर वैशाली महर स्कूटी से कपासन से सिंहपुर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी ड्राइवर कच्चे रास्ते से भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 5 किलोमीटर तक पीछा कर कार को पकड़ा। जांच में पाया गया कि वह शराब के नशे में था। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसने हंगामा भी किया।घायल डॉक्टर का पहले कपासन अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में घायल डॉक्टर को चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया।

Don`t copy text!