Invalid slider ID or alias.

सिरोही-संगठन ने जताया गणेश बंजारा पर भरोसा, मण्डल अध्यक्ष नियुक्त होने पर किया स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज। आबुरोड़@ श्री महावीर चन्द्र।

आबूरोड। गिरवर भाजपा संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत जिला संगठन द्वारा मण्डल अध्यक्षो की नियुक्ति के तहत आबूरोड़ ग्रामीण गिरवर मण्डल में गणेश बंजारा पर संगठन ने भरोसा जताया। घोषणा के पश्चात कार्यकर्ताओ द्वारा गणेश बंजारा का मुंगथला बाबा रामदेव मबदिर प्रांगण में स्वागत किया गया।
आदिवासी बाहुल्य व कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र में बंजारा द्वारा किये गए प्रयासों संगठन को मजबूत करने प्रयास को देखते हुए संगठन ने एक बार पुनः नियुक्ति दी है। जिसके लिए कार्यकर्ताओ ने जिला व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया व बंजारा की नियुक्ति को कार्यकर्ताओ का सम्मान बताया।
इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष नगाराम देवासी ने बताया कि गणेश बंजारा ने अल्प कार्यकाल में कार्यकर्ताओ को सक्रिय कर उनका विश्वास जीता है, जिसका फायदा आगामी चुनावों में पार्टी को मिलेगा।
पूर्व मण्डल महामंत्री श्रवण सिंह देवड़ा ने बताया कि गणेश बंजारा ने सबको साथ लेकर चलने का जो प्रयास किया है उससे संगठन मजबूत हुआ है।
जसवंत सिंह ने बताया कि ये नियुक्ति कार्यकर्ताओ में नई शक्ति का संचार करेगी।
इस दौरान पुखराज सीरवी, जसवंत सिंह मूँगठला ,अर्जुन शर्मा, बहादुर सिंह, मदनलाल अग्रवाल,भरत सिंह, छत्तर सिंह, अर्जुन सिंह, पीयूष सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे मण्डल अध्यक्ष गणेश बंजारा ने सभी का आभार जताया।

Don`t copy text!