Invalid slider ID or alias.

उदयपुर- गणगौर की पूजा करने के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास झुलसी, अहमदाबाद रेफर।

 

वीरधरा न्यूज।उदयपुर@ श्री राहुल जैन।

उदयपुर। सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास अपने उदयपुर स्थित आवास पर पूजा के दौरान आग में झुलस गईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया है। कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास के भाई गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि वह हर रोज की तरह आज भी मंदिर में पूजा कर रही थीं, इस दौरान दीपक से आग उनके कपड़े में लग गई, गिरिजा व्यास की आवाज सुनकर उनका स्टाफ दौड़ा और आग बुझाने का प्रयास किया। गिरिजा व्यास के भाई ने बताया कि पूजा करने के दौरान दीदी आग से झुलस गईं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके गले में चुन्नी थी, जिसमें दीपक से आग लग गई। इस दौरान वहीं स्टाफ बंसी ही मौजूद था, उनके भाई बाहर गए हुए थे।

गिरिजा व्यास की पहचान:

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गिरिजा व्यास कई पदों पर रही हैं। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। भारत सरकार में मंत्री चुकी हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रही हैं। वे राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रही हैं। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुखपत्र कांग्रेस संदेश पत्रिका की मुख्य सम्पादक हैं।

वह राजस्थान विधानसभा सदस्य रहीं:

इस दौरान 1986 से 1990 तक पर्यटन राज्यमंत्री रहीं। डॉ. गिरिजा व्यास राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं और वर्ष 1990 से अब तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य हैं। गिरिजा व्यास वर्ष 1991 में पहली बार लोकसभा सदस्य बनीं। इस दौरान वर्ष 1991 से 1993 तक सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री के रूप में काम किया। उदयपुर से लोकसभा सदस्य रहीं।

व्यास वर्ष 1993 में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं:

वर्ष 1996 में 11वीं और वर्ष 1999 में 13वीं लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुईं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के अलावा लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद एवं बतौर एआईसीसी मीडिया प्रभारी भी रहीं।

Don`t copy text!