वीरधरा न्युज। भीलवाड़ा @ श्री पंकज पोरवाल।
भीलवाड़ा। संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गणगौर के अवसर पर सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम क्षेत्रीय माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष रेनू कोगटा ने बताया कि 125 तीजणियों (महिलाओं) को सामूहिक भोज कराया गया। इसके बाद सभी को सुहाग सामग्री वितरित की गई। सामूहिक उद्यापन में मंडल की सभी महिलाओं को आमंत्रित करके उनका उद्यापन संजय कॉलोनी महिला मंडल द्वारा लगाया गया इसमें 500 महिलाओं की भोजन प्रसादी में उपस्थित रही। सचिव अनुपमा मंत्री ने बताया कि महिलाओं द्वारा गणगौर के गीत भी गाए ओर नृत्य किया गया। गणगौर के झाला भी दिए गए। गणगौर मां ने पूजन देव गणगौर पूजा ईश्वर पार्वतीजी सभी की सामूहिक पूजा अर्चना भी की गई और सभी को एक साथ कहानी कहकर उद्यापन लगाया गया। जिसमें महिलाओं को भोजन कराने के साथ नारियल, सुहाग पिटारी भी बांटी गई। पुर्व अध्यक्ष मधु लढ़ा ने बताया कि अखंड सुहाग के लिए गणगौर का पर्व मनाया जाता है। यह चैत्र नवरात्र के तृतीया पर आता है, इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए कामना करते हुए महादेव और गौरा की पूजा की जाती है। आज हम उद्यापन के मौके पर यहां भोज के लिए आमंत्रित किए गए हैं। परिवार में जो भी नई बहू या बेटी होती है वो उद्यापन करती है। इसमें 16 सुहागनों को बुलाकर भोजन कराया जाता है।
इस अवसर पर मधु हिंगड़, मिता अटल, पुष्पा मुंदड़ा, मंजू झंवर, संगीता मुंदड़ा, सुनीता शारदा, टोनीका झंवर, ललिता डाड, आशा डाड, प्रियंका मालू कृष्णा भदादा मंजू लढ़ा, शिखा सोमानी, गायत्री लोगड़ सहित मंडल की सभी महिलाएं उपस्थित थी।