वीरधरा न्यूज।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।
चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के स्थाई आदेशानुसार गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए 1 अप्रैल से सामान्य चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ में OPD समय में बदलाव किया गया है।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार OPD अब एक पारी में प्रातः 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक संचालित होगी।
इसके अतिरिक्त, राजकीय अवकाश के दिनों में OPD का संचालन केवल दो घंटे, प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। वहीं इनडोर सेवाएं प्रातः 7:30 बजे से प्रारंभ होंगी।