Invalid slider ID or alias.

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का कार्यकारिणी विस्तार किया।

वीरधरा न्यूज।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।

चित्तौड़गढ़।श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना चित्तौड़गढ़ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शिला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगेंद्र सिंह कटार एवं जिला संरक्षण महिपाल सिंह फाचर के निर्देशन में जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सावा द्वारा संभाग मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह चौथपुरा को व संभाग प्रभारी प्रहलाद सिंह धरोल को व जिला उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह धरोल व बस्सी तहसील अध्यक्ष पप्पू सिंह गोरसिया, उपाध्यक्ष पद पर नाथू सिंह सुवावा व मीडिया प्रभारी पद पर लक्ष्मण सिंह विजयपुर एवं भदेसर तहसील अध्यक्ष पद पर गोटू सिंह अमरपुरा व उपाध्यक्ष पद पर कान सिंह करेडिया को नियुक्त किया गया।

जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि शीघ्र ही जिले के समस्त तहसील स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा व संगठन को मजबूत किया जाएगा।

Don`t copy text!