Invalid slider ID or alias.

आकोला में होली मिलन समारोह आयोजित रंग के संग खेली होली विधायक-प्रधान सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत।

 

वीरधरा न्यूज।आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

आकोला। भाजपा नगर मंडल आकोला द्वारा होली मिलन समारोह भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर साहु की अध्यक्षता में बडी़ धूमधाम से मनाया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं विधायक अर्जुन लाल जीनगर व प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का बहुत अधिक महत्व है और संगठन से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। कार्यकर्ता (मनुष्य) जब एक होकर कार्य करता है तो प्रगति विजय को अवश्य प्राप्त करता है। कार्यक्रम समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुनलाल जीनगर थे। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु ने की। विशिष्ट अतिथि प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण अहिर, भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम लाल सेन, महामंत्री भगवती लाल सेन, हिम्मत टांक, पूर्व उप प्रधान नरेंद्र पटवा, निवर्तमान उपचेयरमैन भेरूलाल जाट, मंडल उपाध्यक्ष बसंती लाल छिपा, राजेश चपलोत, पंकज टेलर, मंडल संयोजक देवेंद्र छिपा, मंडल सह संयोजक खुमान माली, उदय लाल छिपा, सत्येंद्र गौड़, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हरि सोनी, एसी मोर्चा अध्यक्ष माधव लाल मेघवाल आदि जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे। होली मिलन समारोह में एक दुसरे को होली की बधाईया दी। लक्ष्मी वाटिका में होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गांव के लोगों ने भाग लिया। समारोह में भाग लेकर सभी ने गर्म गर्म पकोड़े, नाश्ता व चाय की चुस्कियों के साथ वार्तालाप का दौर चलता रहा।
इस मौके पर विधायक अर्जुनलाल जीनगर, प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि आकोला क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं आने देगें। इस मौके पर कार्यकर्ताओं व आकोला के समस्त नागरिकों ने विधायक अर्जुन लाल जीनगर का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन नरेश माली ने किया।

Don`t copy text!