Invalid slider ID or alias.

सिरोही-वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ शीतला माता को चढ़ाई ध्वजा।

 

वीरधरा न्यूज। आबुरोड़@ श्री महावीर चन्द्र।

आबूरोड। शहरवासीयो ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत शीतला सप्तमी महोत्सव के तहत गुरूवार को शहर की बड़ी सब्जी मण्डी स्थित शीतला माता मंदिर में ध्वजा चढाई गई। शीतला माता मंदिर मे आज एडवोकेट मनीष जैन विमल स्वरूप जैन परिवार द्वारा माताजी को ध्वजा चढ़ाई गई। आज सुबह शांतिनाथ गेस्ट हाउस पारसीचाल एडवोकेट मनीष जैन विमल स्वरूप जैन परिवार के घर से शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो बैण्ड बाजो कि धार्मिक धुनो के शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। शोभायात्रा का शहरवासीयो द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किय गया। इस दौरान श्रद्धालु नाच गाकर अपनी खुशियों का इजहार कर रहे थे। मंदिर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजा चढाई गई। इसके बाद दोपहर एक बजे माताजी का अभिषेक किया गया। शाम छह से रात दो बजे तक श्रृंगार दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसी क्रम मे कुम्हार मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर पर भी भक्तो द्वारा घ्वजा शोभायात्रा निकाल मंदिर पर घ्वजा चढाई गई। इस दौरान सैंकडो की संख्या मे भक्तो ने भाग लिया। वही शुक्रवार को शितला सप्तमी बसोडा होने के कारण घरों में दिनभर विभिन्न प्रकार के व्यंजन पकाने का दौर चलता रहा। कुम्हार मोहल्ला, सांतपुर, आबकारी, मानपुर व गांधीनगर सहित शहर व गांवों के शीतला माता मंदिरों की आकर्षक ढंग से सजावट की गई है। कार्यक्रम कि व्यवस्था कमल किशोर मिश्रा, अमित गर्ग, मुकेश मिश्रा, समित गर्ग, विजय गोयल, विमल गोयल, ब्रजमोहन बंसल, रितेश बंसल, शेलेष जैन, दिनेश चौधरी, हिमांशु जैन, शेलेष अग्रवाल सहित सदस्यो ने व्यवसथा संभाली।

Don`t copy text!