वीरधरा न्यूज। आबुरोड़@ श्री महावीर चन्द्र
आबूरोड। किवरली सुंधामाताजी पैदल यात्रा संघ का आयोजन दिनांक 7 अप्रेल 2025 से दिनांक 10 अप्रेल 2025 तक किया जा रहा है। गांव स्थित कुलदेवी माता से पैदल यात्रा दिनांक 7 अप्रेल 2025 को सुबह 6 बजे रवाना होगी। गांव से सुंधा पर्वत स्थित सुंधा माताजी तक चार दिवसीय पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा की तैयारी के लिए राजपुरोहित फोदर परिवार की बैठक का आयोजन गांव स्थित कुलदेवी माता के मंदिर में किया गया। पैदल यात्रा में महिला, पुरुष,कुटुंब की बहिन, बेटियां, भांजीया, भाणेज व बच्चे भी शामिल होंगे। पैदल यात्रियों के लिए रास्ते में नाश्ते की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, रात्रि विश्राम की व्यवस्था, वाहन व्यवस्था, बैनर झंडियो, टीशर्ट,टोपी एवं पानी की व्यवस्था के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही चार दिवसीय पैदल यात्रा के अंतिम दिन माताजी के दर्शन कर वहां से रवाना होंगे।प्रवासियो का भी आगमन होगा 11 अप्रेल 2025 को गांव स्थित मंदिर में प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पन्नालाल पुरोहित, मोहनलाल पुरोहित, रामाशंकर पुरोहित, खीमाशंकर पुरोहित, देवीलाल पुरोहित, प्रेमाराम पुरोहित, पंकज पुरोहित, नरेश पुरोहित अशोक पुरोहित, बाबूलाल पुरोहित, नारायण लाल पुरोहित, रमेश पुरोहित, मगन पुरोहित बलवंत पुरोहित, हेमराज पुरोहित, मुकेश पुरोहित, सुरेश पुरोहित एवं भरत पुरोहित सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे सभी मे यात्रा के प्रति उत्साह व उल्लास देखा गया।