राजसमंद-आमेट में श्री जयसिंह श्याम मंदिर से निकली शोभायात्रा। ठाकुर जी को चांदी की पालकी में विराजमान किया।
वीरधरा न्यूज़।आमेट@ श्री पवन वैष्णव।
राजसमन्द। जिले के आमेट में बुधवार को रंग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री जयसिंह श्याम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। आरती के बाद ठाकुर जी के बाल स्वरूप को चांदी की पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में बैंड-बाजे के साथ ऊंट-घोड़े भी शामिल थे। मंदिर के पुजारी हरि कीर्तन करते हुए चंवर डुला रहे थे। यात्रा शनि महाराज मंदिर, बाहर का अखाड़ा, सदर बाजार, सब्जी मंडी और लक्ष्मी बाजार होते हुए मंदिर वापस पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी पर अबीर-गुलाल अर्पित किया। भक्त नाचते-गाते हुए चल रहे थे।
रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए थे। फागोत्सव में हजारों नगरवासी शामिल हुए। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहे और रंग पंचमी होली के बाद शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। इसे देव पंचमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवताओं के साथ होली खेलने से सुख-समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद मिलता है। इस कारण से इस वर्ष आमेट में 19 मार्च को ये पर्व मनाया गया।