Invalid slider ID or alias.

शंभूपुरा में प्रांतीय रैदास अहिरवार ऐरवाल महासभा की बैठक सम्पन, जगदीश ऐरवाल युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@ डेस्क।

प्रांतीय रैदास अहिरवार ऐरवाल महासभा की बैठक शंभूपुरा में सम्पन हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष जीवन ऐरवाल , विशिष्ट अतिथि सरंक्षक जगदीश ऐरवाल, अध्यक्षता अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय आईटी सेल रामनारायण ऐरवाल सम्मिलित हुए।
जिलाध्यक्ष बालकिशन ऐरवाल ने प्रांतीय अध्यक्ष की सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवा जिलाध्यक्ष पद पर जगदीश ऐरवाल शंभूपुरा, युवा उपाध्यक्ष कैलाश ऐरवाल देवरी, कोषाध्यक्ष पवन ऐरवाल मेलाना, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश ऐरवाल अरनोदा, निम्बाहेड़ा त.अध्यक्ष पद पर मनमोहन ऐरवाल लसडावन व चितौडगढ़ तहसिल अध्यक्ष पद पर मुकेश ऐरवाल सेमलपुरा को सभी समाज बन्धुओ की सहमति से नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष जगदीश ऐरवाल ने समाज को शिक्षा की ओर आगे बढ़ने व जब तक ऐरवाल अहिरवार को एससी सूची में नही जोड़ा जाता तब तक रैदास नाम से जाति प्रमाण पत्र बनाने की समाज बन्धुओ से अपील की।
बैठक में देवा लाल, घनश्याम, मांगीलाल , अशोक, सुल्तान आदि कईं समाज बन्धु उपस्थित थे।

Don`t copy text!