Invalid slider ID or alias.

राजसमंद-इको-फ्रेंडली होली पर्यावरण जागरूकता का आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़।आमेट@ श्री पवन वैष्णव।

आमेट। अणुव्रत समिति आमेट द्वारा इको-फ्रेंडली होली फेस्टिवल का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर के मुख्य बाजार गांधी चौराहा लक्ष्मी बाजार में किया गया ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्राकृतिक रंगों द्वारा होली खेलने का आह्वान किया जा सके। समिति अध्यक्षा रेणु छाजेड़ ने इको-फ्रेंडली होली पर्यावरण जागरूकता का महत्त्व बताया तथा प्रेम और सौहार्द के प्रतीक प्राकृतिक रंगों से सभी सदस्यों के तिलक करते हुए कार्यक्रम की शुरुवात की। मंत्री अनिता छाजेड़ ने पर्यावरण का महत्त्व बताते हुए, अनावश्यक पानी को व्यय न करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान सभा अध्यक्ष यशवन्त चोरडिया, मंत्री मनोहर लाल पितलिया, महिला मण्डल अध्यक्ष संगीता पामेचा, महासभा सदस्य प्रवीण ओस्तवाल, अणुव्रत समिति सदस्य महेंद्र बोहरा, सुदीप छाजेड, पवन पामेचा, पारस पामेचा, तारा बम्ब, रितु ढिलीवाल, कैलाश देवी डांगी की उपस्थिति में इको फ्रेंडली होली के बैनर का अनावरण किया गया। तथा उसे मुख्य बाजार में ही लगाया गया जिससे लोगों को पर्यावरण का महत्त्व बताया जा सके। कार्यक्रम की जानकारी जेटिऐन प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी।

Don`t copy text!