वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री मनोज सोनी।
निम्बाहेड़ा। नगर के प्रमुख देव स्थान श्री छपनिया भैरव धाम में होली पर्व पर भैरव भक्तो ने फागोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया।
नगर के अरनिया माली रोड स्थित भेरव धाम में होली के अवसर पर भैरव भक्तो के फागोत्सव पर विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजान कर भक्तो ने श्री भैरव ज़ी के समक्ष फूल ओर ग़ुलाल से अपनी भक्ति ओर श्रद्धा प्रकट की। महा आरती के पश्चात् श्री छपनिया भैरव ज़ी के सँग भक्तो ने फाग खेलकर भक्तिमय वातावरण में आत्मीय क्षणो के बीच स्नेह बरसा कर भैरव ज़ी का आशीर्वाद लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तो ने विविध धार्मिक आयोजन कर अपने इष्ट को रिझाया, नाच गान ओर भक्ति भाव से भैरव प्रतिमा का विशिष्ट श्रृंगार कर भक्तो ने भैरव गादी पर पुष्प ओर ग़ुलाल की वर्षा कर पद वंदना की। नगर सहित आसपास के बड़ी तादाद में भैरव भक्तो का अल सुबह से अपराह्न तक रेलपेल जारी रही। भैरव गादी पर आशीर्वाद कार्यक्रम के बाद भक्तो ने पारसपारीक होली खेल कर प्रसाद के साथ फागोत्सव पर्व का समापन किया।