Invalid slider ID or alias.

आकोला-भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष का स्वागत अभिनन्दन किया।

 

वीरधरा न्यूज़।आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

आकोला। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार सुखवाड़ा के जांगिड़ ब्राह्मण (सुथार) महासभा चितौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया।
जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार के साथ जिला महामंत्री कैलाश चंद्र सुथार बानसेन, प्रकाश सोनरडा का आकोला में शिरकत करने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल तेली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियों ने गोटू लाल सुथार का स्वागत और अभिनन्दन किया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम लाल सेन, नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल तेली, मंडल प्रतिनिधि नरेश माली, मंडल महामंत्री हिम्मत टांक, उपाध्यक्ष पंकज टेलर, पिंटू छिपा, बसंती लाल छिपा, खुमान माली, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिनारायण सोनी, एसी मोर्चा अध्यक्ष माधु लाल मेघवाल, हीरालाल छिपा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Don`t copy text!