Invalid slider ID or alias.

प्रतापगढ़-सारथी सेवा संस्थान के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ सम्मान समारोह एवं परिचर्चा का आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़।प्रतापगढ़@ डेस्क।

प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए संस्थापक अध्यक्ष आशा टांक ने बताया कि सोमवार को स्थानीय बड़ा बाग कॉलोनी में महिला सम्मान समारोह एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में सभापति रामकन्या गुर्जर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता शर्मा, योग शिक्षिका उर्मिला गांधी, लेक्चरार संगीता शर्मा, प्रधानाचार्य कौशल्या रेदास, भाजपा जिला मंत्री प्रशस्ति कुंवर सोनगरा, रिटायर्ड प्रिंसिपल सुधा मेहता, जेईएन नेहा मेहता उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पश्चात इसके समिति सदस्यों द्वारा मंचासीन अतिथियों का मोमेंटो देकर एवं ओपर्णा ओढ़ाक़र स्वागत किया गया।
स्वागत रस्म के पश्चात अध्यक्ष आशा टांक ने सारथी सेवा संस्थान के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओ एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना एव टूटते बिखरते परिवारों को जोड़ना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
बीते वर्षो में संस्था द्वारा मास्क वितरण, वेक्सिनेशन के लिए प्रेरित करना, बालविवाह पर नाटक मंचन, रक्तदान, दीपदान, नशामुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता, स्वेटर वितरण, पौधरोपण, बालिक जागरूकता संवाद, महिला जागरूकता अभियान, नशामुक्ति, परिंडा अभियान, चाइनीज मांजा प्रतिबंध अभियान, स्कूल सामग्री वितरण आदि कई कार्यों के साथ साथ विधानसभा ओर लोकसभा चुनाव में आमजन को जागरूक करते हुए घर घर जाकर संपर्क किया। सोशल मीडिया पर वीडियो और कविताओं के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया। भविष्य में भी संस्था द्वारा कई जनहित के कार्य किए जायेंगे।
अपने उद्बोधन मे सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर ने उपस्थित महिलाओ को उनके अधिकारों के बारे मे जानकारी दी और अपने कर्तव्य को प्रति सजग रहने की बात कही। वहीं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता शर्मा ने सारथी सेवा संस्थान को बधाई देते हुए कहा कि संस्था द्वारा 5 साल से जो कार्य किया जा रहे है वो सराहनीय है। महिलाये खुद को अबला नहीं माने, अपनी प्रतिभा को निखारे एवं परिवार में सामंजस्य बिठाते हुए आत्मनिर्भर बने।
योग शिक्षिका उर्मिला गाँधी ने योग प्राणायाम के बारे मे जानकारी दी एवं महिलाओ को निरंतर योग करने की बात कही।
लेक्चरार संगीता शर्मा ने कहा कि महिलाए पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। यह महिलाओं के लिए बहुत गौरव की बात है।
भाजपा जिला मंत्री प्रशस्ति कुंवर सोनगरा ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर चर्चा कर महिलाओं को जागरूक किया।
रिटायर्ड प्रिंसिपल सुधा मेहता ने वर्तमान में महिलाओं को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया।
वही प्रधानाचार्य कौशल्या रैदास एवं जेईएन नेहा मेहता ने कहा कि युगों युगो से नारी को हमेशा प्रथम स्थान दिया गया है। हम राधा कृष्ण, गौरी शंकर बोलते हैँ, नारी का नाम सर्वप्रथम आता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्थापक अध्यक्ष आशा टांक, सचिव प्रीति जोशी, जिला महामंत्री बेला बंसल, कोषाध्यक्ष भारती परिहार, संरक्षक बसंती देवी, जिला उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीलम शेखावत, नगर अध्यक्ष मनीषा जोशी, नगर उपाध्यक्ष ममता त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी कविता खाटवा, जिला संगठन मंत्री लीला कुमावत, जिला संगठन मंत्री मीना राव, जिला संगठन मंत्री सुधा कुमावत सहित बड़ी संख्या मे माताएँ बहने उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आशा टांक के नेतृत्व में सारथी सेवा संस्थान की सभी बहनों ने महिला सशक्तिकरण को उजागर करता हुआ शानदार नृत्य कर मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित मातृशक्ति को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्था द्वारा पूर्व में वीर बाल दिवस पर आयोजित चित्रकला एवं डांस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष आशा टांक ने किया। वहीं आभार सचिव प्रीती जोशी ने जताया।

Don`t copy text!