Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह।

 

वीरधरा न्यूज़।भूपालसागर @ श्री अशोक शर्मा।

भूपालसागर।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताणा में संयुक्त निः शुल्क साइकिल वितरण समारोह 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रा.उ.मा.वि ताणा प्रधानाचार्य रामकिशन यादव ने पधारे अतिथिगण का स्वागत किया।
समारोह में पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, पूर्व प्रधान भीम सिंह झाला, पूर्व प्रधान प्रताप सिंह सिंह भाटी, जिला परिषद सदस्य शंभू लाल गाडरी, पं. स. सदस्य चमन लाल खटीक, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह झाला, उपसरपंच मुकेश बुनकर, पूर्व सरपंच जसोदा देवी मीणा, नगर पालिका उपाध्यक्ष, आकोला भेरूलाल जाट, सुरेश जाजू, मांगीलाल धुप्पड़, हेमराज माली, राधेश्याम जीनगर, जय राम मेघवाल, ललित खारोल, शोभा देवी जाट, सलीम मोहम्मद एवं पत्रकार शेख सिराजुद्दीन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रा.बा.उ.मा.वि. प्रधानाचार्या शालिनी पंवार ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दोनों विद्यालय के शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हितेष कुमार शर्मा ने किया।

Don`t copy text!