Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-टांटरमाला विद्यालय में मां शारदे की मूर्ति स्थापना भामाशाह का किया सम्मान।

वीरधरा न्यूज। बिनोता@ श्री अनिलशर्मा।

 

बिनोता। कस्बे के समीप टांटरमाला उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय स्टाफ परिवार एवं भामाशाह धर्मराज मेनारिया परिवार के सहयोग से मां शारदे की प्रतिमा की प्रतिष्ठा स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा हवन पूजन के साथ किया गया
विद्यालय के शिक्षक ओमप्रकाश जाट वी कविता भट्ट ने बताया कि मिंडाना ग्राम पंचायत के टाटरमाला उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत मिंडाना संस्था प्रधान गोविंद राम भराड़ीया विद्यालय स्टाफ भामाशाह धर्मराज मेनारिया की उपस्थिति में पंडित पंकज भारद्वाज शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया हवन पूजन में गोविंद लाल भराडिया मांग कंवर रामचंद्र मेनारिया रूपलाल मेनारिया जगदीश मेनारिया लक्ष्मी नारायण मेनारिया धर्मराज मेनारिया ओमप्रकाश जाट कन्हैयालाल मेनारिया कुंभाराम भादू लेखराज कैलाश पिंपल वा सुनीता कुमावत कविता कुमारी भट्ट नीतू मीना अंकुश पाराशर जनक दास वैष्णव मथुरा लाल ने पूर्णाहुति में भाग लिया।
विद्यालय के भामाशाह का विद्यालय परिवार एवं कार्यक्रम्बके अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां शारदे की प्रतिमा स्थापना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सम्मान विद्यालय परिवार द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश जाट एवं कन्हैया लाल मेनारिया द्वारा किया गया।

Don`t copy text!