वीरधरा न्यूज। आबुरोड़@ श्री महावीर चन्द्र।
आबूरोड। शान्तिवन अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रयास से विश्व रिकार्ड बन गया। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में आयेािजत ब्रेस्ट कैंसर जागरुकता कार्यक्रम में पांच हजार से ज्यादा महिलायें शामिल हुई। यह अपने आप में विश्व रिकार्ड है। जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। इसके पहले 1900 महिलाओं के एक साथ इस तरह के कार्यक्रम में इकटठा हुई थी।
हैदरबाद की डाॅ उषालक्ष्मी ब्रेस्ट कैंसर फाउण्डेशन तथा ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हैदराबाद के सुप्रसिद्ध कैंसर सर्जन पदमश्री डाॅ पी रघुरामन तथा संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारी ऋषिनाथ ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। डाॅ पी रघुराम विश्व प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ है। जिन्होंने पूरे विश्व में महिलाओं में हो रहे कैंसर की रोकथाम के लिए काम कर रहे है। जिसके तहत यह आयोजन किया गया था।