Invalid slider ID or alias.

सिरोही-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शामलात का विकास महिलाओं के साथ …।

 

वीरधरा न्यूज। आबुरोड़@ श्री महावीर चन्द्र।

आबूरोड। आज जन चेतना संस्थान के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शामलात और महिला की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच संचालन करते चंद्रकांता ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए महिलाओं के शामलात में जल, जंगल, जमीन, चारागाह सामुदायिक जंगल के संरक्षण और संवर्धन में महिलाओं की मुख्य भूमिका पर प्रकाश डाला और समय-समय पर पंचायत के माध्यम से वह इसे पूरा करती रही है आज के कार्यक्रम में उन्नति संस्थान , जोधपुर से माधव सिंह, नगर पालिका आबूरोड से सचिन और फीडबैक फाउंडेशन से राहुल द्वारा शामलात और स्वच्छता में महिलाओं की भूमिका और जलवायु परिवर्तन में प्लास्टिक की रोकथाम पर चर्चा की।
क्यारियां पंचायत की सरपंच लीला गरासिया, गणका सरपंच ललिता गरासिया, भाखर भीतरोट विकास मंच से लखमाराम, नवली गरासिया और पंचायत समिति सदस्य सरमी बाई की भागीदारी रही। भाखर भीतरोट विकास मंच से लखमाराम ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और कुप्रथाओं को दूर करने हेतु संदेश दिया। गणका सरपंच ललिता गरासिया और क्यारियां सरपंच लीला गरासिया ने बाल विवाह की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई और महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आगे आकर अवसर लेने के लिए संदेश दिया। जन चेतना संस्थान की निदेशक ऋचा मैडम द्वारा सामुदायिक और व्यक्तिगत अधिकार हेतु आगामी योजना बनाने पर चर्चा की गयी। आज कार्यक्रम में लक्ष्मी, लसी, अनीता, लाली एवं अन्य सक्रिय महिलायों ने गतिविधियों में भाग लिया और कार्यक्रम का समापन आदिवासी लोक नृत्य के साथ हुआ।

Don`t copy text!