Invalid slider ID or alias.

जैसलमेर- तनोट माता मंदिर में अपना जन्मदिन मनाएगी वसुंधरा राजे, 8 मार्च को आएगी जैसलमेर, बीजेपी कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद।

 

वीरधरा न्यूज़।जैसलमेर@ डेस्क।

जैसलमेर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे 8 मार्च को अपना जन्मदिन जैसलमेर में मनाएगी। वे भारत-पाक बॉर्डर स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी।
बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि वसुंधरा राजे अपना जन्मदिन जैसलमेर में मनाएगी। उन्होंने बताया कि वसुंधरा राजे 8 मार्च, शनिवार को तनोट माता के दर्शनों के बाद जैसलमेर से दिल्ली के लिए लौट जाएगी। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
वसुंधरा राजे न केवल तनोट माता के दर्शन करेंगी, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगी। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे एक बार फिर राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी कर रही हैं। नगर मंडल अध्यक्ष पुरोहित ने बताया कि प्रदेश में बतौर भाजपा अध्यक्ष एंट्री के बाद परिवर्तन यात्रा के वक्त से तनोट माता से गहरा जुड़ाव रहा है। वे वक्त-वक्त पर यहां दर्शन के लिए आती रही हैं। वे तनोट माता मंदिर में पूजा अर्चना करेगी और देश-प्रदेश में अमन चैन की कामना करेगी।

Don`t copy text!