Invalid slider ID or alias.

मोदी सरकार की ‘गुडबुक’ में राजस्थान के 41 IAS-IPS कुलदीप रांका, टी रविकांत, दिनेश एमएन सहित कई अधिकारी दिल्ली जाने की तैयारी में।

 

वीरधरा न्यूज़।जयपुर@ श्री अक्षय लालवानी।

जयपुऱ।मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में राजस्थान कैडर के आईएएस अफसरों का केंद्र में दबदबा बढ़ रहा है। संजय मल्होत्रा को आरबीआई का गवर्नर बनाने के बाद अहम पदों पर राजस्थान कैडर के IAS -IPS अफसरों को नियुक्ति मिल रही है। अभिमन्यु कुमार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निजी सचिव के तौर पर पूरा कामकाज देख रहे हैं। तन्मय कुमार, रजत कुमार मिश्रा, रोली सिंह से लेकर सिद्धार्थ महाजन जैसे कई अफसर केंद्र की ‘गुड लिस्ट’ में शुमार हैं।
इस बीच प्रदेश के दर्जनभर IAS-IPS के भी दिल्ली में जाने चर्चाएं जोरों पर हैं। जानकारों का कहना है कि मोदी सरकार तीसरे कार्यकाल में अपने प्रदर्शन को लेकर काफी सतर्क दिख रही है। ऐसे में अनुभवी और तेज तर्रार आईएएस अफसरों की नियुक्ति कर रही है।

एक दर्जन IAS-IPS सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने की कर रहे तैयारी

राजस्थान कैडर के एक दर्जन IAS-IPS सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे कुलदीप रांका, कृष्ण कुणाल, टी. रविकांत, प्रवीण शर्मा की दिल्ली जाने की चर्चा है। प्रदेश के चर्चित एवं तेजतर्रार IPS दिनेश एमएन भी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मोदी सरकार उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मुख्य सचिव सुधांश पंत के दिल्ली जाने की चर्चाएं थीं। जानकारों के मुताबिक फिलहाल दिल्ली जाने का विचार उन्होंने त्याग दिया है।
मुख्य सचिव सुधांश पंत गहलोत सरकार में भी सेंट्रल डेपुटेशन से अपने मूल कैडर राजस्थान आए थे, लेकिन कुछ समय काम करने के बाद वापस दिल्ली चले गए थे।
केंद्र सरकार ने जुलाई 2024 में कैडर रिव्यू के बाद राजस्थान कैडर की स्ट्रेंथ 313 से बढ़ाकर 323 आईएएस कर दी है। इससे प्रदेश में आईएएस के 19 पद बढ़ गए। फिलहाल राजस्थान में 234 IAS काम कर रहे हैं, जबकि 17 अफसर सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली में तैनात हैं। 206 में से 171 आईपीएस राजस्थान में तैनात हैं। 24 आईपीएस अफसर केंद्र में प्रतिनियुक्ति के तहत दिल्ली में विभिन्न विभागों में तैनात हैं।

Don`t copy text!