वीरधरा न्यूज़।आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।
आकोला। अफीम फसल का निरीक्षण कर किसानों से किया संवाद।
पूर्व विधायक व भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्री लाल जाट ने बुधवार को क्षेत्र के रोजडा गाँव पहुंच कर अफीम फसल में चल रहे लुहाई, चिराई कार्य का अवलोकन किया। किसान परिवार के साथ संवाद कर अफीम उत्पादन के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान युवा मोर्चा जिला महामन्त्री राधेश्याम कुमावत, किशन जाट नेतावल, शंकर लाल अहीर रोजडा, शंकर लाल अहीर रामाखेडा , राजुनाथ योगी नेतावल, शंकर लाल, कैलाश अहीर, सत्यनारायण अहीर किसान परिवार उपस्थित रहा।