वीरधरा न्यूज़।बस्सी @ श्री आशीष नुवाल।
बस्सी।बस्सी सरपंच और पूर्व उप जिला प्रमुख जनक सिंह बावजी का आज शाम करीब 7:15 बजे उदयपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया।
वह करीब 76 वर्ष के थे। कुछ दिन पूर्व ब्रेन हेमरेज होने के बाद उनका उदयपुर में इलाज चल रहा था। आज यह दुखद खबर क्षेत्रवासियों को मिली।
जनक सिंह बावजी काफी वर्षों से बस्सी एवं आसपास क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे थे।
उप जिला प्रमुख रहते हुए भी उन्होंने काफी सेवा कार्य किया।
जनक सिंह बावजी ने पिछले 5 वर्षों में सरपंच रहते हुए बस्सी में काफी विकास कार्य करवाए। बस्सी में कृषि महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, उप जिला चिकित्सालय, रावत सत्यव्रत चुंडा पैनोरमा आदि कई महत्वपूर्ण कार्य जनक सिंह बावजी के प्रयासों से हो पाए।
जनक सिंह बावजी का मंगलवार दोपहर में बस्सी में अंतिम संस्कार होगा।