वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।
चित्तौडग़ढ़।शहर के नगर पालिका कॉलोनी स्थित अम्बे नगर में नव निर्मित श्री अंबेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा महोसव 24 से 26 फरवरी तक मनाया जायेगा।
आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 24 फरवरी को प्रातः 10.30 बजें गणपति स्थापना के साथ ही दोपहर 1.30 मंगल कलश यात्रा व मण्डप प्रवेश का आयोजन किया जायेगा। मंगल कलश यात्रा नगर पालिका कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर नवनिर्मित श्री अंबेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। दूसरे दिन 25 फरवरी को देव पूजन, सहस्त्रधारा अभिशेक, हवन, मूर्ति न्यास एवं रात्रि जागरण का आयोजन होगा। इसी तरह 26 फरवरी को प्रातः 6.15 बजें मुंगाणा धाम के महंत चेतनदास जी महाराज के सानिध्य में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिश्ठा का आयोजन किया जायेगा।
सुरेश चन्द्र कल, बनवारी सोमानी, अरविन्द व्यास, रोहित जांगीड़, राजकमल बुंदवाल, शिवाय वैष्णव, मुकेश जाट, कृष्ण चन्द्र शर्मा, रमेश मेहता, राजेश पोखरना, गोपाल बाहेती, जगदीश शर्मा, अजय शर्मा, सुशील छीपा, संदीप छीपा, अशोक कल, नरेश न्याति, प्रकाश कुमावत, रामेश्वर मारू, शिवलाल सोनी, रमेश कांठेड़, गुमानसिंह राठौड़, राजेश काबरा मनीष शर्मा आदि तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है।