वीरधरा न्यूज़। शनि महाराज आली@ श्री गजेंद्र सिंह राणावत।
भदेसर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करेडिया में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में संस्था प्रधान राजवीर सिंह मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया साथ ही साइकिल योजना राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु एक महत्वपूर्ण योजना बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेडिया सरपंच कालु लाल गाडरी ने बालिका शिक्षा के साथ साथ राजस्थान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।उप सरपंच प्रतिनिधि छोटूसिंह मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष नेमिचंद भाट विशिष्ठ अतिथि विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विषय पर वार्ता दी।सहकारी समिति उपाध्यक्ष अभयसिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भेरूलाल जाट भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश मेनारिया आदि ने संबोधित किया। हेमराज कटारिया जसोदा मेनारिया बबन गोडले नारायण लाल रेगर भागचंद काला लालचंद तालनिया कमलेश शर्मा रमेश खंडेलवाल बंशीदास नेपाल सिंह कालुलाल गाडरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नारायण लाल रेगर ने किया।