Invalid slider ID or alias.

प्रधानाचार्य झामड ने करीब 180 पेज का विषय पर शोध पत्र डाइट को सौंपा।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।


विद्यालय की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने हेतु क्रियात्मक अनुसंधान डॉ लक्ष्मीलाल झामड प्रधानाचार्य राउमावि तुम्बडिया ब्लाक चित्तौडगढ द्वारा “विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर क्रियात्मक अनुसंधान राउमावि तुम्बडिया का विशेष अध्ययन” विषय पर शोध पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चित्तौडगढ डाइट में सौपा गया। यह शोधकार्य डाइट प्रधानाचार्य नन्दलाल कुम्हार, विनोदकुमार गुप्ता वरिष्ठ व्याव्याता, डॉ पियुषकांत व्याख्याता के निर्देशन में पुरा किया गया।
प्रधानाचार्य नन्दलाल कुम्हार ने बताया की उक्त शोध पत्र में विद्यालय क्षेत्र की विभिन्न शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक समस्याओं पर क्रियात्मक शोघ डॉ झामड ने किया एवं यह सिद्ध किया कि किस प्रकार विद्यालय में आने वाली समस्याओं का विभिन्न पद्धतियों से समाधान किया जा सकता है। इस पर करीब 180 पेज का शोधपत्र प्रस्तुत किया गया।

Don`t copy text!