Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-जाशमा में सीएलजी बैठक आयोजित, पुलिस उप अधीक्षक ने साइबर ठगी पर दी जानकारी।

 

वीरधरा न्यूज़।भूपालसागर@ श्री अशोक शर्मा।

भूपालसागर। रविवार को शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कपासन के पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) हरजी लाल यादव ने स्थानीय नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए और क्षेत्र में बढ़ रही साइबर अपराध की घटनाओं पर चर्चा की।
बैठक में डीएसपी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अज्ञात नंबरों से आने वाले फोन कॉल, संदिग्ध लिंक और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत पुलिस और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया।
स्थानीय नागरिकों ने बैठक में अपनी समस्याओं और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को भी साझा किया। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा। सीएलजी बैठक में पत्रकारों का सम्मान किया गया।
बैठक में थाना अधिकारी, पुलिसकर्मी, सीएलजी सदस्य पूर्व उप प्रधान संपत लाल बोरदिया सरपंच देवीलाल जुनी ओंकार लाल गुर्जर नारायण लाल गुर्जर हरि शंकर शर्मा दिलीप चौरडिया सत्तार खान पठान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Don`t copy text!