Invalid slider ID or alias.

बड़ीसादड़ी-विद्यारंभ संस्कार और सरस्वती पूजन कार्यक्रम आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़।डूंगला@ श्री मोहन दास वैरागी।

डूंगला।स्थानीय विद्यालय में आज बसंतोत्सव पर मां सरस्वती पूजन कार्यक्रम और विद्यारंभ संस्कार हवन आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में बसंत पंचमी पर ज्ञान और बुद्धि की प्रदाता मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस माना हैं।
प्राचीन काल से सनातन धर्म में सोलह संस्कार प्रचलित हैं जिसमें से एक बालक के प्रथम दिन ज्ञानार्जन हेतु इसी बसंत पंचमी पर विद्यारंभ संस्कार कर पाठशाला में प्रवेश कराया जाता हैं।
परन्तु वर्तमान काल में यह लुप्तप्राय हो गया हैं और सभी भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को भूलकर पाश्चात्यीकरण की ओर अग्रसर हैं।
विद्या भारती संस्थान का इसी दिशा में भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों को जीवित रखकर पुनः नवीन समाज को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का प्रयास हैं।
इसी श्रृंखला में सम्पूर्ण भारत वर्ष में विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित विद्यालयों के कार्यक्रम अनुसार स्थानीय विद्यालय द्वारा एकलिंग जी महादेव मंदिर से पवित्र धार्मिक ग्रंथों का पूजन कर शोभा यात्रा निकाली गई।
मां सरस्वती पूजन कार्यक्रम में धार्मिक ग्रंथों के सानिध्य में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष नंदकिशोर पालीवाल एवं उनकी धर्मपत्नी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका मेधा पालीवाल श्रीनाथ भोजनालय के संचालक श्रीमान विक्रम सिंह चारण, बंशीलाल मेनारिया, ओमप्रकाश दमामी, प्रमोद कुमार मीणा सहित विद्यालय के आचार्य दीदी भैया बहिनों अभिभावकों की सहभागिता से पंच कुण्डीय यज्ञ में सात जोड़ों द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नगर के सेवानिवृत्त शिक्षक और पण्डित नारायण मेनारिया के वैदिक मंत्रोच्चारो से विद्यालय के सभी अध्यनरत भैया बहिनों द्वारा आहुतियां दी गई।
साथ ही 13 नवीन भैया बहिनों का पाटी पूजन द्वारा विद्यारंभ संस्कार हवन आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्या दीपिका दमामी और संगीता मेनारिया द्वारा किया गया।
अंत में विद्यालय के अध्यक्ष नन्द किशोर पालीवाल ने सभी नवप्रवेशी भैया बहिनों का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Don`t copy text!