Invalid slider ID or alias.

महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित कर मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को मानवाधिकार सुरक्षा संघठन के तत्वाधान में आयोजित महिला सम्मान समारोह पुलिस उप अधीक्षक जगराम मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा, वाइस चेयरमैन परवेज अहमद,बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद दशोरा, सदस्य मंजू जैन ,पूर्व पालिका अध्यक्ष कमला देवी मराठा आदि के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई!

उसके पश्चात अपनी सुरक्षा अपने हाथ कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया!

इसी क्रम में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा कुसुम लता भटनागर,कमलादेवी मराठा, गिरिजा व्यास, एकता सोनी, रेखा रानी तिवारी, नीलम प्रजापत, सरोज ढेलावत, चंदा जैन(आदित्य सीमेंट,), वर्षा कृपलानी, सीमा पारख ,मार्शल आर्ट ट्रेनर, महविश् खान, प्रियल जैन ,योग प्रशिक्षकआदित्य अंजना,आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के एडवोकेट गजेंद्र सिंह संतोष जी शर्मा, शिल्पा जैन मोना मोदी अलका मोदी रेखा पारक नीता रायवाल रत्ना चु गवानी दिव्या बहरानी कृष्णा मीणा नेहा नाहर हिना खान भगवती प्रजापत अखिलेश ठाकुर हिमांशु जोशी प्रतीक सालेचा दीपक जैन आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के अखिलेश ठाकुर एवं मोना मोदी द्वारा किया गया एवं धन्यवाद शिल्पा जैन द्वारा दिया गया

इसी के साथ में पुलिस उप अधीक्षक जगराम मीणा के द्वारा मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के सदस्यों को अपनी सुरक्षा अपने हाथ कार्यक्रम के लिए सम्मानित किए गए।

Don`t copy text!