वीरधरा न्यूज़। भूपालसागर @ श्री अशोक शर्मा।
भूपालसागर। स्थानीय महाराणा भोपाल सिंह बस स्टैण्ड पर डबोक एयरपोर्ट से मातृकुंडिया जाट समाज द्वारा आयोजित पशुपति नाथ महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली का प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ललित बोरीवाल, पूर्व सरपंच व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम टांक के नेतृत्व में माला व साफा पहनाकर कर तलवारे व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सूचना पर कपासन व भूपालसागर उपखंड के सैंकड़ों कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी स्थानीय बस स्टेंड पर स्वागत करने एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट व डोटासरा जिंदाबाद के नारे लगाने के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का काफिला पहुंचते ही ढोल धमाके के साथ दोनो ही नेता को फूल मालाओं से लाद दिया व साफा बंधवाकर तलवारे व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
इस दौरान पूर्व विधायक शंकर लाल बैरवा, जिला उपाध्यक्ष मोहन लाल जाट कंवर पूरा, हनुमंत सिंह बोहेड़ा विक्रम सिंह झाला, पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम टांक, राम दयाल एडवोकेट, भूपाल नगर पूर्व सरपंच कैलाश चंद्र सालवी, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, कपासन के पूर्व ब्लॉक दिनेश चाष्टा,नगर अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, सीटू के रमेश चंद्र बाफना, फलासिया पूर्व सरपंच भगवान लाल जाट, उदय लाल बैरवा,इकाई अध्यक्ष मनोहर सिंह राव,वासुदेव तिवाड़ी, भगवती लाल सेन, बालू राम जाट,मोहन लाल गुर्जर, अबरार मेहंदी,शानदार अब्बास, कपासन नगरपालिका पूर्व पार्षद पुख राज खाब्या,गुड्डू खान, सत्यप्रकाश व्यास, संजय चंडालिया,सुनील रांका, मधु सूदन कुमावत, कैलाश चंद्र माली, जाशमा बस स्टैंड पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता ने स्वागत किया।