जननेता पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर ग्रामीण मंडल के सभी शिवालयों में अभिषेक के साथ मंडल अध्यक्ष करेगे पूजा-अर्चना।
वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।
चित्तौड़गढ़।राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री जननेता सुरेंद्रसिंह सिंह जाड़ावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायू होने के कामना को लेकर ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल के निकटतम शिवालयो में मंडल अध्यक्ष अभिषेक एवं पूजा अर्चना करेगे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट ने बताया की दरअसल जब से पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत बीमार हुए हैं और इलाज करवा कर घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। तबसे पूरे विधानसभा क्षेत्र में उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए उनके चाहने वाले दुआ कर रहे हैं। इसी क्रम में 13 जनवरी सोमवार को प्रातः 10 से 11 बजे पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में विजयपुर मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, पांडोली मंडल अध्यक्ष आजाद पालीवाल, सावा मंडल अध्यक्ष अर्जुन रायका, बस्सी मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, भदेसर मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह डेलवास, घोसुंडा मंडल अध्यक्ष राजदीप सिंह राणावत समस्त कांग्रेस पदाधिकारी पंचायत अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ भगवान महादेव का अभिषेक कर शिवालयों में पूजा अर्चना करेगे।