वीरधरा न्यूज़। बनेड़ा@ श्री दिनेश कुमार सुवालका भटेड़ा।
बनेड़ा।राजस्थान में भजनलाल सरकार ने साल 2024 के समाप्त होने के तीन दिन पहले ही एक बार फिर राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप बदल डाला। पिछली गहलोत सरकार में नवगठित 17 जिलों व 3 संभाग में से 9 जिलों व तीन संभागों को समाप्त कर दिया गया है।
शुक्रवार को राजस्थान सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कई नेताओं सहित लोगों के चेहरे मुरझा गये। कुछ समय पहले प्रदेश में
गहलोत सरकार ने 50 जिलों के साथ संभाग की संख्या 10 कर दी गई थी। वहीं राजस्थान में 50 जिलों की जगह अब 41 जिले व 7 संभाग रह गए है।