Invalid slider ID or alias.

ताणा प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त पर दी भावभीनी विदाई।

वीरधरा न्यूज़।आकोला@ शेख सिराजुद्दीन।


आकोला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताणा स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पी.ई.ई.ओ. ताणा जीतमल जाट 37 वर्ष 2 माह 25 दिन की गौरवमयी राजकीय शैक्षिक सेवा से सेवानिवृत्ति हुए। इस अवसर पर पी.ई.ई.ओ. परीक्षेत्र के समस्त शिक्षक कर्मचारियों द्वारा श्रीफल, शॉल, उपहार एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सीबीइओ रामेश्वर लाल विजयवर्गीय, एसीबीईओ लक्ष्मण सिंह चुण्डावत, वाकपीठ कमेटी के अध्यक्ष जगदीश द्विवेदी, सचिव अशोक रेगर, चोरवड़ी प्रधानाचार्य कन्हैया लाल मेनारिया, कानड़खेड़ा प्रधानाचार्य मुश्ताक अहमद शाह, प्रधानाध्यापक गोटू लाल जैन, किशोरी लाल यादव, दलीचंद जाट, पुखराज सिंह राणावत, भुपालसागर प्रधानाचार्य दत्तात्रेय चाष्टा, राजेश गर्ग, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह झाला, उपसरपंच मुकेश बुनकर, प.स.सदस्य चमन खटीक सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक पीइईओ परि क्षेत्र के समस्त अध्यापक गण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वासुदेव चारण ने किया। सेवानिवृत्त जीतमल जाट ने विद्यालय में अलमारी भेंट की।

Don`t copy text!