Invalid slider ID or alias.

जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ पर मुहिम में पर्यावरण प्रेमियों ने किया पौधारोपण।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@ डेस्क।
——————————————————
शंभूपुरा के पर्यावरण प्रेमी ओम जैन शंभूपुरा द्वारा चलाई गई मुहिम एक पौधा जन्मदिन पर मेरा पौधा मेरी मुहिम में अलग अलग जगह पर्यावरण प्रेमियों ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण किया।
मुहिम में 123 वे पर्यावरणीय प्रेमी के रूप में जन्मदिन के मौके पर चंदा डाँगी आदित्य की प्रेरणा से शुभम जैन ने अपने 38 वे जन्मदिन पर सूरत में पौधा लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया।
इधर अरनोदा के राहुल प्रितेश जैन ओर पत्नी पायल जैन ने भी अपनी प्रथम विवाह वर्षगांठ पर मुहिम में 124 वे पर्यावरण प्रेमी के रूप में पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश देते हुए उसके संरक्षण की शपथ ली।
मुहिम के प्रेणता ओम जैन शंभूपुरा के अनुसार यह मुहिम जनवरी 2018 में शुरू कि गई थी जिसमे अब तक 124 पर्यावरण प्रेमियों ने अपने जन्मदिन पर पौधा लगाकर उसके संरक्षण कि शपथ ली है।

Don`t copy text!