Invalid slider ID or alias.

बिनोता में बालिका सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर सुरक्षा सखी संवाद संगोष्ठी।

 

वीरधरा न्यूज़। टाँटरमाला/निम्बाहेडा़@श्री जनक दास वैष्णव।

टाँटरमाला।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में प्रधानाचार्य अशोक कुमार छाजेड़ की अध्यक्षता में बालिका सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पखवाड़ा के तहत सुरक्षा सखी संवाद संगोष्ठी का आयोजन हुआ। सुरक्षा पखवाड़ा संगोष्ठी बालिका सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर हुई जिसके मुख्यवक्ता स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नवलराम जाट ने बालिका सुरक्षा को लेकर कानूनी जानकारियां दी गई। विशिष्ट अतिथि उप प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लोहार व्याख्याता देवेंद्र सिंह शक्तावत पुलिस कार्मिक नरपाल सिंह नाहरसिंह बहादुरसिंह रहे। सुरक्षा सखी के रूप में बाल विकास परियोजना की चंदा मुणेत लक्ष्मी सेन स्थानीय विद्यालय से लविशा गर्ग मधुबाला मुंदड़ा अंजलि महावर बालिकाओं में चेतना कुमावत पायल मेनारिया दिव्या पाटीदार बिंदु वैष्णव इशिका सोनी सहित बालिकाओं से बालिका सुरक्षा संवाद किए गए। विद्यालय परिवार द्वारा एएसआई नवलराम जाट कांस्टेबल नरपाल सिंह सहित कार्मिकों, सुरक्षा सखियों का मेवाड़ी परंपरा से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता राधेश्याम शर्मा वरिष्ठ अध्यापक ब्रिजेश कुमार पाटीदार सुरेशचंद्र वैष्णव भंवरलाल मेघवाल विक्रमसिंह चौहान प्रहलाद कुमार वैष्णव जसवंत कुमार वैष्णव राणसिंह मौजूद रहे। संगोष्ठी का संचालन डॉक्टर हीरालाल लुहार ने किया।

Don`t copy text!