Invalid slider ID or alias.

करौली-जिले में आज से द्वितीय रेस्क्यू अभियान, हिन्डौन सिटी से पीएमओ ने दिखाई रेस्क्यू वैन को हरी झंडी।

 

वीरधरा न्यूज। करौली@ श्री अजीम खान चिनायटा।

हिन्डौन सिटी। अपना घर आश्रम एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश को आश्रयहीन व्यक्तियों से बीमार रहित बनाने के लिए रेस्क्यू अभियान के द्वितीय चरण 7 संभागों में शुरू किया।
अपना घर आश्रम संस्था देश में आश्रयहीन, असहाय व लावारिस लोगों की मदद के लिए काम कर रहा है, जिसकी 35 एम्बुलेंस 14 अक्टूबर से पूरे प्रदेश के सभी जिलों में आश्रयहीन असहाय, लावारिस लोगों का रेस्क्यू करेगी।
इसके लिए रविवार को अपनाघर आश्रम के रेस्क्यू अभियान का द्वितीय चरण शुरू किया गया है, जो 13 से 19 अक्टूबर तक चलेगा।
अभियान में आज क्यारदा कलां, महवा रोड स्थित अपना घर आश्रम हिन्डौन सिटी को जिम्मेदारी दी गई है।
करौली जिले को पूर्ण रूप से आश्रयहीन व असहाय हालत में दर-दर घूम रहे लोगों (प्रभुजीओं) से मुक्त किया जाए। जिले में अभियान की शुरुआत आज़ जिला चिकित्सालय से सुबह 10 बजे पीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता एवं डॉ अंकुश अग्रवाल व डॉ आशीष शर्मा ने एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिले में अभियान आज से 19 अक्टूबर तक रहेगा।
इस दौरान आश्रम अध्यक्ष हेमन्त खत्री, युनुस खान, कुमोदनी गुप्ता, चेतन दत्तात्रेय, रवि कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहें।
अपना घर आश्रम की परिकल्पना के अनुसार कोई भी आश्रयहीन, असहाय सेवा एवं संसाधनों के अभाव में दम न तोड़े इसे पूरा करने के लिए आश्रयहीन असहाय बीमार, लावारिस प्रभु स्वरूप पीड़ित मुक्त राजस्थान के संकल्प के साथ अपनाघर आश्रम संस्था भरतपुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रेस्क्यू अभियान का द्वितीय चरण आज से शुरू किया है। यह अभियान राजस्थान के सभी संभाग एवं जिलों में 13 से 19 अक्टूबर तक जारी रहेगा। जिसका शुभारंभ रविवार को आश्रम के प्रभुजन, सेवा- साथी एवं पदाधिकारियों ने 14 एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रेस्क्यू मिशन आश्रयहीन असहाय, लावारिस लोगों का रेस्क्यू नहीं है, बल्कि यह एक तीर्थ यात्रा है जो प्रभुजनों को लाकर अपना घर आश्रम रूपी मन्दिर में विराजमान कराना है।

Don`t copy text!