Invalid slider ID or alias.

सवाईमाधोपुर-अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर तिरंगा रैली निकाली।

 

वीरधरा न्यूज।बौंली/ बामनवास@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

बोंली। आज दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के पूर्व बालिकाओं ने माध्यमिक लाल बहादुर शास्त्री अकादमी की ओर से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया रैली को तिरंगा झंडा दिखाकर विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा रूमाली देवी, सुमन जांगिड़, राजवंशी फुलवाडिया, ज्योति राजौरा, तनीषा सैनी ने रैली को विद्यालय से प्रारंभ किया बालिकाओं द्वारा कन्या भ्रूण हत्या बंद करो के नारे लगाए रैली का समापन खेड़ापति बालाजी परिसर में किया गया साथ ही भारत विकास परिषद शाखा बोली की ओर से सामूहिक कन्या भोज का आयोजन किया गया। नवरात्र के अष्टम दिवस के उपलक्ष में यह भोज का आयोजन किया गया था जिसमें समिति अध्यक्ष गोविंद बुंदेला द्वारा रैली में भाग लेने वाली बहनों को भोजन के पश्चात उपहार स्वरूप भेंट किया गया। सभी महिलाओं ने कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया विद्यालय परिसर में विजयदशमी का पर्व मनाया गया।
विजयदशमी के बारे में संस्था प्रधान नंदकिशोर सैनी ने बताया कि इस दिन सहस्त्र का पूजन किया जाता है इस दिन में असत्य पर सत्य की विजय होती है भगवान श्री राम ने अहंकारी रावण का वध किया विद्यालय के सभी स्टाफ साथियों ने अपने-अपने विचार रखें।

Don`t copy text!