Invalid slider ID or alias.

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर विधायक आक्या के निर्देशन में घोसुण्डा मण्डल के भाजपा पदाधिकारियों कि बैठक आयोजित हुई।

 

वीरधरा न्यूज।चित्तौड़गढ़@ श्रीमती दीपिका जैन।

चित्तौडगढ़। विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को आवश्यक गति प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार सायं घोसुण्डा मण्डल के टीम आक्या समर्थित भाजपा पदाधिकारियो की बैठक काठोडिया माताजी नारेला में पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा के आतिथ्य में आयोजित की गई।
बैठक में बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक व मोर्चा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए यह योजना बनाई कि प्रत्येक प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपने-अपने व्यक्तिगत 50-50 सदस्यों को प्राथमिक सदस्यता दिलाकर सक्रिय सदस्य बनना है तभी सदस्यता अभियान सफल हो पायेगा। इसी संदर्भ में करीब 100 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सदस्य बनने के लिए घोषणा की।
इस दौरान घोसुण्डा मण्डल पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, महामंत्री शिवराज सिंह, मदन लाल रेगर, पूर्व सरपंच दूर्गा सिंह राणावत, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश जटिया, उप सरपंच प्रहलाद सिंह, लादूलाल गुर्जर, भंवर सिंह, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष शम्भू लाल अहिर, शंकर दास वैष्णव, कालु सेन, मांगीलाल अहिर, अर्जुन पुरोहित, लक्ष्मण सिंह, घीसु भोई, सीपी न्याति, लालु राम भोई, रामप्रसाद पुरोहित, शम्भू जाट, घीसु खान, भगवान लाल, जगदीश जाट, रतन सिंह, रामशंकर सेन, कैलाश अहिर, गोपी लाल अहीर, रतन गुर्जर, लक्ष्मण सिंह कश्मोर, हजारी लाल जटिया, बालु जाट, भूरा लाल पूर्बिया आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!