Invalid slider ID or alias.

डूंगला के मोतिवेला के निकट आश्रम कि हुई स्थापना, क्षेत्रवासियो मे खुशी की लहर।

 

वीरधरा न्यूज़।डूंगला@ श्री मोहन दास वैरागी।

डूंगला।उपखण्ड क्षेत्र के करसाना में डुगंला से बोहेड़ा मेन रोड पर आज सुबह धोलागढ़ धूनी के संत शिवानंद महाराज द्वारा धूनी की स्थापना की गयी, कल दिन में महाप्रसादी का आयोजन किया गया था, जिसमे डूंगला उपखण्ड क्षेत्र के सेकड़ो लोगो ने भाग लिया, संत शिवानंद महाराज ने बताया कि सलूम्बर के निकट धोलागढ़ स्थित एक आश्रम बना हुआ है लेकिन यहा के स्थानीय भक्तो द्वारा यहा पर भी एक आश्रम की स्थापना करवाने की, सभी कि मांग पर रविवार सुबह 4 बजे यहा पर धूनी को चैतन्य कर स्थापित किया गया। जिससे क्षेत्र के लोगो की आस्था का केंद्र है यह सब सम्भव हो सका।
जानकारी अनुसार धोलागढ़ धूनी के महंत शिवानंद महाराज के सानिध्य में ही यह आश्रम रहेगा, उनकी देखरेख में ही सारे कार्यक्रम होंगे एवं यह आयोजन गाडरियावास के समस्त ग्रामवासियों के सानिध्य में हुआ।

Don`t copy text!