Invalid slider ID or alias.

वैश्विक शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री बिट्‌टू और सांसद रविकिशन रहे मौजूद।

 

वीरधरा न्यूज। आबुरोड़@ श्री महावीर चन्द्र।

आबूरोड। शान्तिवन तलहटी ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में चल रहे वैश्विक शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन वक्ताओं ने वसुधैव कुटुम्बकम् विषय पर चिंतन-मंथन किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री बिट्‌टू और सांसद रविकिशन मौजूद रहें।

 


सम्मलेन में सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन का सार है वसुधैव कुटुम्बकम्। आज पूरा विश्व विभिन्न युद्धों से घिरा हुआ है और लोग वास्तव में तृतीय विश्व युद्ध होने की आशंका भी व्यक्त कर रहे हैं।
सीएम धामी ने कहा कि जैसे नई टेक्नोलॉजी हमें भौतिक सुख प्रदान करती है, वैसे ही आध्यात्मिकता हमें आंतरिक सुख प्रदान करती है। साथ ही शरीर, मन और आत्मा में संतुलन बनाने का काम करती है।

Don`t copy text!