Invalid slider ID or alias.

टीम आक्या ने मनाई शास्त्री, गांधी जयंती विधायक आक्या ने दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ श्रीमती दीपिका जैन।

चितौडगढ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चितौडगढ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के नेत्तृव मे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्री चैराहा पर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के बताये सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने, उनके बनाये आदर्शो को अपनाने की बात कही। उन्होने कहा कि गांधीजी के सादा जीवन, उच्च विचार के सिद्धांतो को अपनाकर व्यक्ति में अच्छे चरित्र का निर्माण होता है व आदर्श नागरिक बनता है।
विधायक आक्या ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान के नारे को सार्थक बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भारत में हरित क्रांती का उदय हुआ।
इस अवसर पर पुर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, पुर्व युआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, भरत जागेटिया, भोलाराम प्रजापत, शेलेन्द्र झंवर, अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, विष्वनाथ टांक, नवीन पटवारी, दिनेश चतुवेदी, गोपाल जाजू, राजन माली, बालकिशन भोई, दिनेश मुदंडा, राज कंवर तोलम्बिया, राजकुमार कुमावत, सुनील लढडा, विनित तिवारी, कांतिलाल जैन, आशीष आर्य, पंकज सेन, कन्हैया लाल सुखवाल, सुरज सुखवाल, रामप्रसाद भगरवाल, गणेश भोई, महेश लोहानी, गणेश प्रजापत, राजेश शर्मा, अनिल सुराणा, संजय शिशोेदिया, जितेन्द्र वैष्णव, राजकुमार सोनी, जगदीश मंडोरा, निहाल सिंह राठौड आदि ने माल्यार्पण किया।

Don`t copy text!