Invalid slider ID or alias.

कपासन-नगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम शास्त्री जयंती मनाई।

 

वीरधरा न्यूज़।कपासन@ श्रीरोशन लाल रेगर।

कपासन। नगर कांग्रेस कमेटी कपासन के संयोजन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कपासन गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की मूर्ति एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर मनाई गई।
नगर कांग्रेस प्रवक्ता विजय बारेगामा ने बताया कि नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत के संयोजन में प्रातः 10 बजे कपासन स्थित गांधी वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प माला अर्पित कर दोनों महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा पर चलते हुए भारत को आजाद करवाया और लाल बहादुर शास्त्री ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया तथा प्रधानमंत्री बनने के बाद आजाद भारत को ऊंचाईयों पर पहुंचाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई की इन दोनों महापुरुषों को याद करते हुए महात्मा गांधी जिंदाबाद लाल बहादुर शास्त्री जिंदाबाद अमर रहे अमर रहे के नारे लगाते हुए, सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक भरोसा एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एक विश्वास की पद्धति पर कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का और कांग्रेस पार्टी को कपासन नगर में मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कपासन नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिरोया हिम्मत कोदली हरलाल जटिया पेंशनर समाज के जिला उपाध्यक्ष सैयद अख्तर बुखारी पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी पूर्व ब्लॉक प्रवक्ता मधुसूदन कुमावत कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश महासचिव अकरम मंसूरी नगर महामंत्री राकेश बारेगामा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हजारीमल खटीक लक्ष्मी नारायण व्यास इब्राहिम टेलर जमील का पठान वार्ड 23 कांग्रेस अध्यक्ष सूरजमल भाटी जावेद ड्राइवर नगर कोषाध्यक्ष ऋतिक व्यास नगर कांग्रेस प्रवक्ता किशनलाल प्रजापत युवा नेता रवि सोनी राजेश आचार्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!