Invalid slider ID or alias.

ताना प्राचार्य वासुदेव चारण का चोरवड़ी में भव्य स्वागत अभिनंदन।

 

वीरधरा न्यूज़। कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन। रा उ मा वि चोरवड़ी में वासुदेव चारण प्राचार्य ताना का 31 अगस्त 24 को सेवनिवृति उपरांत अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर चारण ने विद्यालय विकास हेतु 2100 रुपए की सहयोग राशि एवम
11 गमले पौधो सहित विद्यालय में भेंटकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चेतना सारंगदेवोत, बी आर पी ओम प्रकाश, आसोलियो की मादड़ी प्राचार्या जय कंवर पटोलिया से जगदीश चंद्र, आकोला से अनिल कुमार, जाशमा से मुकेश सुखवाल, मुरला से अशोक रैगर, भूपालनगर से डॉ .विक्रम सिंह चोरवड़ी प्राचार्य कन्हैया लाल मेनारिया सहित पी इ इ ओ चोरवड़ी का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। अंत में उक्त भेंट पर चारण के सम्मान में सभी अतिथियों के लिए एक स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

Don`t copy text!