Invalid slider ID or alias.

सुरपगला विधालय लगातार दुसरी बार 19 वर्षीय जिम्नास्टिक खेल में जिले में रहा प्रथम स्थान पर।

 

वीरधरा न्यूज। आबुरोड़@ श्री महावीर चन्द्र।

सिरोही।जिले में आयोजित 68वीं जिला स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता जिम्नास्टिक 17/19 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता राउमावि नवारा में 22 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता में जिले भर की टीमों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में राउमावि सुरपगला कि 19 आयु वर्ग की टीम जिले में विजेता रह कर प्रथम स्थान पर रही।
दल प्रभारी विशाल कटारा व शारीरिक शिक्षक रघुवीर ने बताया की विजेता रहने पर टीम के चार खिलाडियों सुरेश कुमार, दीताराम, विरमाराम व मुकेश कुमार का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। टीम के खिलाडी सुरेश कुमार पुत्र हंसाराम को प्रतियोगिता का सर्व श्रेष्ठ खिलाडी चुना गया। टीम 4 अक्टूबर 2024 से डीग भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में सिरोही जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।

Don`t copy text!