Invalid slider ID or alias.

पांडोली मे पोषण कार्यक्रम आयोजित बाल विकास परियोजना अधिकारी ने महिलाओ को पोषण युक्त भोजन के लिए किया जागरूक।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ श्रीमती दीपिका जैन।

चित्तौड़गढ़। शहर के पांडोली सेक्टर में पोषण माह अन्तर्गत पोषण कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाडी केंद्र पांडोली तृतीय पर किया गया।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रूचि भूकल ने ग्रामीण महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं एवं लाभार्थीयों को पोषण युक्त भोजन के बारे में बताया। मोटे अनाज की गुणवत्ता के बारे में बताया एवं बच्चों को उपरी आहार खिलाने हेतु जानकारी दी।
कार्यक्रम में सरपंच प्रेम बाई गुर्जर ने भाग लेकर सभी का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गायत्री मुन्दडा ने कार्यक्रम में भाग लिया। कांता सुखवाल महिला पर्यवेक्षक पांडोली ने सभी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में एएनएम सुनिता डांगी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र कुमार नायक, ब्लॉक समन्वयक नवीन वर्मा, महिला पर्यवेक्षक विजयलक्ष्मी जोशी, किरण शर्मा, आंगनवाडी कार्यकर्ता मंगला जायसवाल, संगीता गुर्जर, रेखा सुथार एवं महिलाओं एवं केन्द्रों के सभी बच्चों ने भाग लिया।

 

Don`t copy text!