Invalid slider ID or alias.

आकोला नगरपालिका स्वास्थ्य निरीक्षक ने किया पदभार ग्रहण।

 

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

आकोला। आकोला नगरपालिका स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व में दो तीन बार टेंडर की प्रक्रिया निरस्त होने से एवं सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से आकोला में कई माह तक सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आने लगी थी। लेकिन अब टेंडर होने के बाद ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारियों को हर वार्डों में जिम्मेदारी के साथ सफाई कार्य दिया गया है। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष तारा मालीवाल, अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मोहिल के सानिध्य में नगरपालिका स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी ने आकोला नगरपालिका में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के मौके पर आकोला सफाई कर्मचारियों ने रेखा देवी का साल व उपरना ओढ़ाकर मुंह मिठा कराकर, मिठाई बाँट कर नगरपालिका स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी का पदभार ग्रहण करवाया। जहां महिला पुरूष सहित सभी सफाई कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं वार्डों में भी स्वास्थ्य निरीक्षक के देखरेख में सफाई होगी, जिससे नगरवासियों ने खुशी जाहिर की है।

Don`t copy text!