Invalid slider ID or alias.

रोडवेज बस शुरू होने पर भदेसरवासियों ने जताया विधायक आक्या का आभार।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ श्रीमती दीपिका जैन।

चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ़ से बड़ीसादड़ी वाया भदेसर रोडवेज बस शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भदेसर क्षेत्रवासियो ने विधायक चंद्रभानसिंह आक्या का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि चित्तौडगढ़ से भदेसर के लिए दिन में कोई रोडवेज बस नही होने से भदेसर क्षेत्रवासी को अनेक कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासीयो को जिला मुख्यालय आने जाने के लिये प्राईवेट बसो या निजी वाहनो पर निर्भर रहना पड़ रहा था। विधायक आक्या ने इस बाबत विधानसभा में भी मुद्दा उठाया था तथा जयपुर में विभागीय मंत्री से चर्चा कर इस मार्ग पर दिन में रोडवेज बस शुरू करने का निवेदन किया था।
रोडवेज बस के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा के सुरेश जैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, भूमि विकास बैंक डायरेक्टर भैरूलाल जाट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, पूर्व सरपंच अशोक रायका, भोपालसिंह, अजयपाल सिंह, महावीर खटोड़, ख्यालीलाल खटीक, पूखराज जैन, पूर्व उपप्रधान तेजपाल रेगर सहीत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ व क्षेत्रवासियो ने विधायक आक्या का आभार व्यक्त किया है।

Don`t copy text!