Invalid slider ID or alias.

भदेसर-विधायक आक्या ने एकलव्य ज्ञान केंद्र का किया अवलोकन। 

वीरधरा न्यूज़। भदेसर@ श्री शैलेन्द्र जैन।


भदेसर। उपखंड मुख्यालय पर संचालित एकलव्य ज्ञान केंद्र का रविवार को चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह के द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान उनके साथ बेगू विधायक सुरेश धाकड़, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एकलव्य ज्ञान केंद्र का अवलोकन करने के दौरान वहां अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने एकलव्य ज्ञान केंद्र की समस्याओं के बारे में चित्तौड़गढ़ विधायक को अवगत कराया।

छात्र-छात्राओं के द्वारा बताई समस्याओं का विधायक आक्या ने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

एकलव्य ज्ञान केंद्र पर अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह, बेगू विधायक सुरेश धाकड़ एवं एकलव्य ज्ञान केंद्र पर आए समस्त जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया।

Don`t copy text!