Invalid slider ID or alias.

आकोला हैंड प्रिंट से बना ऊपरना से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का किया स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

आकोला। आकोला हैंड प्रिंट से बना ऊपरना से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आकोला नगर मंडल की और से स्वागत किया गया।
अनगढ़ बावजी में मुख्यमंत्री के शिरकत पर आकोला नगर मंडल द्वारा आकोला हैंड प्रिंट से बना ऊपरना से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु ने आकोला नगर मंडल की और से स्वागत किया गया। आकोला नगर मंडल व आकोला नगरपालिका चेयरमेन तारा मालीवाल के सानिध्य में आकोला मुख्य बस स्टैंड से सैकड़ों महिलाओं कार्यकर्ताओं के साथ समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मूल हैं। एक व्यक्ति के पेड़ लगाने से आने वाली कई पीढ़ियों को वृक्षों द्वारा प्राणवायु मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। हमने ‘हरियालो राजस्थान’ के अंतर्गत प्रदेशभर में 7 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए हैं और एक दिन में दो करोड़ पेड़ लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। पांच साल में 50 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का हमने लक्ष्य भी निर्धारित किया है। शर्मा गुरूवार को चित्तौड़गढ़ के नरबदिया स्थित अनगढ़ बावजी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रकृति की सेवा और मां के प्रति सम्मान के लिए शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत आमजन एक पेड़ लगाने का संकल्प लें।
समारोह में आकोला से नगरपालिका चेयरमैन तारा मालीवाल, वाइस चेयरमैन भेरूलाल जाट सहित आकोला नगर मंडल कार्यकर्ता पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने समारोह में शिरकत की।

Don`t copy text!